प्रवासी एकता न्यूज़:- रोहित चौधरी 9660317316
अभातेममं के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल आर.आर. नगर द्वारा “पुरानी ढालों के पुनरावर्तन” पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सुमन पटावरी ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की एवं पधारी हुई सभी महिलाओं का ससम्मान हार्दिक स्वागत किया। तुलसी स्वर संगम की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। उपाध्यक्ष मधु कटारिया ने पुरानी ढालो के पुनरावर्तन की महत्ता बताई तथा बताया कि क्विज के आयोजन से कुछ दिन पूर्व वर्चुअल कार्यशाला में वरिष्ठ उपासक प्रवक्ता चांद बाई छाजेड़ के द्वारा बहनों को “मुणिन्द्र मोरा” ढ़ाल की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।


अच्छी संख्या में बहनें लाभान्वित हुई। क्विज में 40 बहनों ने भाग लिया। 8 ग्रुप बनाए गए जिसमें प्रथम स्थान पर सुंदरी ग्रुप एवं द्वितीय स्थान पर द्रौपदी ग्रुप विजेता घोषित हुई। प्रतियोगिता के प्रश्नोत्तरी एवं संचालन में विजयलक्ष्मी मणोत एवं शारदा बैद ने श्रम नियोजित किया। इसके पश्चात सत्तू डेकोरेशन एवं राखी बनाने की प्रतियोगिता रखी गई। बहनों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया।

सत्तू डेकोरेशन कंपटीशन में 16 बहनों ने एवं राखी में 9 बहनों ने भाग लिया। सत्तू कंपटीशन में प्रथम रही विजेता बैंगानी, द्वितीय रही बीना बैद। राखी प्रतियोगिता में प्रथम रही सुश्री भूमिका बोथरा एवं द्वितीय रही शिप्रा कोठारी। तीनों ही प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरष्कृत एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। राखी एवं सत्तू डेकोरेशन कंपटीशन के निर्णायक रही कला विशेषज्ञ श्रीमती रंजू सांड एवं मधु कटारिया।

कार्यशाला की संयोजिका इंदु सेठिया की तीनों ही प्रतियोगिता मे कार्य-कुशलता परिलक्षित हुई। सहमंत्री वंदना भंसाली, रुचिका पटावरी, सपना छाजेड़ अमिता छाजेड़ ने श्रम नियोजन किया। कार्यशाला का सुंदर संयोजन किया हेमलता सुराणा ने तथा आभार व्यक्त किया मंत्री पदमा महेर ने। उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
