कांकरोली में अणुव्रत अमृत महोत्सव का शुभारंभ।

प्रवासी एकता न्यूज़:- रोहित चौधरी 9660317316

अपव्यय को रोकने से ही पर्यावरण की शुद्धि संभव – मुनि प्रकाश कुमार

अणुव्रत के बिना आजादी अधूरी- सिद्धप्रज्ञ

कांकरोली दिनांक 22-2-2023 अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री तुलसी द्वारा अणुव्रत आन्दोलन के 75वे वर्ष मे प्रवेश पर अणुव्रत समिति राजसंमद द्वारा निम्नानुसार क्रार्यक्रम आयोजित किये गये। प्रातः 8 बजे पर्यावरण बचाओ की थीम पर विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमे पर्यावरण से सम्बंधित विभिन्न पोस्टर, स्लोगन, लिखित  तखतिया हाथेा मे लेकर युवक युवतिया व बच्चे बाल कृष्ण मेला ग्रांऊण्ड से रवाना होकर प्रज्ञा विहार तक नारे लगाते हुवे कतार बद्ध पहुचे जहा  युगप्रधान आचार्य महाश्रमण जी के विद्वान शिष्य मुनि प्रकाश कुमार व मुनि सिद्धप्रज्ञ मुनि के पावन सानिध्य मे घर्मसभा का आयोजन हुआ।

महिला मण्डल कांकरोली की बहनो द्वारा अणुव्रत गीत द्वारा मंगलाचरण किया गया। मुख्य अतिथि अणुव्रत सेवी जीतमल कच्छारा थे अध्यक्षता डाॅ. वीरेन्द्र महात्मा ने की। विशिष्ठ अतिथि केन्द्रीय पदाधिकारी श्री अशोक डूगंरवाल, श्री जगजीवन राम चोरड़िया, सभाध्यक्ष प्रकाश सोनी, रैली संयोजक मदनलाल धोका, संयोजक रमेश माण्डोत, कांकरोली महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा पगारिया विशेष रूप से उपस्थित थे। मुनि श्री प्रकाश कुमार जी ने कहां दो तरह का पर्यावरण होता है भीतर का और बाहर का।

भीतर के पर्यावरण से व्यक्ति तनावग्रस्त होता है परेशान होता है और बाहर का पर्यावरण दूसरों को परेशान करता है अणुव्रत उपाय है अपव्यय कम करने का। आज के दिन आचार्य तुलसी ने आंदोलन प्रारंभ करके धर्म को आगे बढ़ाया आज आचार्य श्री महाश्रमण जी अपने परिश्रम और कार्यकुशलता से धर्म संघ को बहुत आगे बढ़ा रहे यह हमारे लिए गौरव की बात है। मेरे पास में बैठे मुनि सिद्धप्रज्ञ जी के रूप हमें बने बनाए विद्वान संत मिल गए जैसे महावीर स्वामी को गणधर गौतम बने बनाए विद्वान संत मिल गए थे।

वैसे इनको बहुत अच्छा अनुभब है। 22 देशो में अणुव्रत प्रेक्षा ध्यान, जैन दर्शन व भारतीय संस्कृति का प्रचार करने का अनुभव रखने वाले मुनि सिद्धप्रज्ञ जी  ने कहा आजादी ओर अणुव्रत दोनों का आपस में संबंध है। अणुव्रत के बिना आजादी अधूरी है और आजादी के बिना व्यक्ति का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता आचार्य कालू गणि एक ऐसे महान आचार्य हुवे जिनके हाथ से दीक्षित आचार्य तुलसी और आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी युगप्रधानाचार्य बन गए। प्रारंभ मे योग प्रक्षिक्षक जगदीश चन्द्र बैरवा ने जीबन विज्ञान योग प्रयोग करवाएं।

समिति के अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र महात्मा विचार व्यक्त करते हुवे अर्थ सहयोगी अशोक डूगरवाल, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओ व अतिथियो का इकलाई पहनाकर व साहित्य भेंट कर स्वागत किया। जीतमल कच्छारा ने नशामुक्ति व आपसी भाईचारे हैतु अणुव्रत की उपयोगिता बतलाई। अनुविभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक डुग२वाल ने कहा की अणुव्रत आन्दोलन को प्रारंभ हुवे 74 वर्ष पुर्ण हो गये है व आगामी वर्ष हीरक जयंति के रूप मे अणुविभा मना २ही है तथा आचार्य महाश्रमण जी के निर्देशो की पालना मे पुरे वर्ष अनुव्रत के  क्रार्यक्रम होगे जिसकी शुरुवात आज हो गई है।

रैली संयोजक मदन धोका ने कहा की समाज मे अस्पृश्यता का अणुव्रत के माध्यम से अंत होगा। संस्कार पब्लिक स्कूल के 70 एवं गायत्री विद्या मंदिर किशोर नगर के 20 विद्यार्थियों को मुनि श्री प्रकाश कुमार जी ने अणुव्रत आचार संहिता की शपथ दिलवाई तथा अनुव्रत के अम्रत महोत्सव में उपाध्यक्ष लता मादरेचा, महिला मण्डल की बहने तथा राजनगर से विनय कोठारी, श्रीमती डूंगरवाल, नंदलाल बाफना, ज्योत्सना पोखरना, धोइन्दा से सक्रिय कार्यकर्ता श्री राजेश लोढा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। आभार प्रकाश सोनी एवं सफल संचालन रमेश माण्डोत ने कुशलता से किया। इसकी जानकारी डाॅ.वीरेन्द्र कुमार महात्मा ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.