प्रवासी एकता न्यूज़:- रोहित चौधरी 9660317316
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार उदयपुर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा साध्वी श्री डाॅ परमप्रभा जी के पावन सानिध्य में दिनांक 21/1/23 शनिवार को हिंसा VS अहिंसा अभियान का आगाज हुआ। कार्यक्रम की मंगल शुरुआत साध्वी श्री डाॅ परमप्रभा जी के द्वारा नवकार मंत्र के संगान के साथ हुई। तत्पश्चात साध्वी श्री श्रेयांसप्रभा जी ने अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक गीतिका की प्रस्तुति दी।

मंडल अध्यक्षा श्रीमती सीमा पोरवाल ने पधारे हुए अतिथि गण एवं बहनों का स्वागत किया तथा बहनों को एक ऐसी जीवनशैली जीने की प्रेरणा दी जो अन्य जीवो को अभयदान देती हो और जीव हिंसा को प्रोत्साहित न करती हो। साध्वी श्री जी के सानिध्य में हिंसा VS अहिंसा के स्लोगन को दर्शाने वाले पोस्टर का विमोचन किया गया। साध्वी श्री डाॅ परमप्रभा जी ने बहुत ही सरल शब्दों में किस प्रकार हम रोजमर्रा के जीवन में अनावश्यक हिंसा से बच सकते हैं

इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हिंसा सिर्फ काया के द्वारा ही नहीं होती वरन मन और वचन के द्वारा भी हिंसा का दोष उतना ही लगता है जितना क्रिया से लगता है। उन्होंने अपने समणी जीवन में हुई विदेश यात्रा के कई संस्मरण भी सुनाए। मुख्य अतिथि डॉ नरेंद्र मीणा मदनमोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सेवारत हैं उन्होंने भी इस विषय पर अपने विचार प्रकट किए।

तत्पश्चात अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित कालू तत्व शतक पर आधारित बोर्ड गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लगभग15 बहनों ने इसमें भाग लिया। इस खेल में बहनों के दो ग्रुप बनाकर रेड व ब्लू कलर की पहचान से डिवाइड किया गया और बोर्ड पर गेम खेलाया गया। प्रथम स्थान पर दो विजेता रहे। श्रीमती कांता सिंघवी व श्रीमती कविता बडाला तथा द्वितीय स्थान पर श्रीमती मनीषा पोरवाल रहे।

विजेता बहनों को पुरस्कृत किया गया। बहनों ने पूरे उत्साह व जागरुकता के साथ इस रोचक गेम में भाग लिया। पदाधिकारी गण एवं कार्यसमिति की बहनों के साथ साथ अन्य सक्रिय बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल मंत्री श्रीमती दीपिका मारू ने किया। आभार श्रीमती कविता बडाला ने दिया। सभी बहनों की सहभागिता से कार्यक्रम पूर्णतया सफल रहा।
