प्रवासी एकता न्यूज़:- रोहित चौधरी 9660317316
कुछ कर गुजरने के लिए, मौसम नहीं मन चाहिए साधन सभी जुट जायेंगे, संकल्प का धन चाहिए।
ABTMM के निर्देशन में व मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान में क्षेत्र थाने कोपरी द्वारा दिनांक 18/1/23 को Power Of Resolution संकल्प की शक्ति मासिक कार्यशाला रखी गईं। शासनश्री साध्वीश्री चंदनबाला जी के सहव्रती वर्धमान श्रीजी आदि ठाना ३ का सानिध्य प्राप्त हुआ। साध्वी श्री वर्धमान श्री जी से नमस्कार महामंत्र के द्वारा कार्यशाला की शुरुआत हुईं। कोपरी महिला मंडल ने प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया। संयोजिका रंजना बापना ने संचालन किया।

कोपरी से उपासिका एवं मुंबई कार्यकारिणी से व कोपरी महिला मंडल प्रारामर्शक मीना बाफ़ना ने सभी का स्वागत किया। साध्वी श्री समीक्षाप्रभा जी ने संकल्प क्यों, कैसे और कितने लेने चाहिए? इन प्रश्नों कि समाधान के लिए बताया की हमे रोज़ के एक दिन के संकल्प के साथ और छोटे छोटे संकल्पों और 6 नियम के साथ चलना और लक्ष्य हमारा ऊँचा होना चाहिए।


साध्वी श्री धृतिप्रभा जी ने बाताया कैसे अपने जीवन में संकल्प की शक्ति जीवन को बेहतर बनाने में ज़रूरी हैं! B से birth पर और D से death पर C से हमारी choice नहीं होती ups एंड down से गुजरता है हमारा जीवन जिसे दृढ़ संकल्प के सहारे से हमारी ज़िंदगी सफलता हासिल कर सकते हैं।साध्वी श्री वर्धमान श्री जी ने बताया हमारा आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति, मनोबल और संकल्प लक्ष्य के प्रति दृढ़ हो तो ब्रह्माण्ड (univers) हमें वो शक्ति प्रदान करती है जिससे हमें अपना लक्ष्य प्राप्त हो जाता हैं।

साथ ही साध्वी श्री जी ने फ़रमाया कि हमे cruelty free life stayl जीना चाहिए। साध्वी श्री धृतिप्रभाजी द्वारा रचित नाटक की प्रस्तुति महिला मंडल व ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई। बच्चों को गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। आभार ज्ञापन सहसांयोजिका विजयता दुग्गड द्वारा किया गया। कार्यशाला में 35 बहनों सहित बच्चों और युवक परिषद के अध्यक्ष पवन बापना उनकी पूरी टीम व परिषद की अच्छी उपस्थिति रही।
